नागरथ स्किन केयर

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ

स्वस्थ त्वचा की शुरुआत, सही डॉक्टर से।

डॉ. नरेश नागरथ अनुभवी त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा के बाद पी.जी.आई., चंडीगढ़ से त्वचा रोग में एम.डी. की डिग्री प्राप्त की है एवं पिछले 30 वर्षों के अनुभव के साथ देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर में अपनी चिकित्सीय सेवाएँ दे रहे हैं।

  • M.D. (P.G.I.) – त्वचा रोग
  • रजिस्ट्रेशन नं. 039984
  • 3 शहर, हर सप्ताह
डॉ. नरेश नागरथ

साप्ताहिक ओ.पी.डी.

इस सप्ताह डॉक्टर कहाँ मिलेंगे

दिन पर टैप करें — उस दिन का क्लिनिक, नंबर और रास्ता नीचे दिखेगा। ओ.पी.डी. का समय बदल सकता है, इसलिए आने से पहले एक बार कॉल कर लें।

सोमवार

गोरखपुर · अपोलो क्लिनिक

विज़िटिंग कंसल्टेंट · समय: 8:00 AM – 1:00 PM

अपोलो क्लीनिक, हनुमान मंदिर रोड, बेतियाहाता, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

अन्य क्लिनिक

सोमवार – मंगलवार

गोरखपुर

अपोलो क्लिनिक

अपोलो क्लीनिक, हनुमान मंदिर रोड, बेतियाहाता, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

समय: 8:00 AM – 1:00 PM

विज़िटिंग कंसल्टेंट · सोमवार – मंगलवार

बुधवार – शुक्रवार

देवरिया

नरेश नागरथ क्लिनिक

नरेश नागरथ क्लिनिक, राघव नगर, देवरिया, उत्तर प्रदेश

समय: 7:30 – 11:30 AM

मुख्य क्लिनिक · बुधवार – शुक्रवार

रविवार

कसया, कुशीनगर

जीवनदीप क्लिनिक

जीवनदीप क्लिनिक, कसया, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

समय: 7:30 – 11:30 AM

विज़िटिंग कंसल्टेंट · रविवार
वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर का परिचय

हर मरीज़ को समय, सही जाँच और ज़रूरत भर की दवा।

हमारी चिकित्सा कार्यशैली और सिद्धांत

  • पारदर्शी और सटीक परामर्शत्वचा की समस्याओं को ध्यान से देखना, केवल आवश्यक जाँचें कराना और बीमारी व उसके उपचार को बहुत ही सरल व साफ़ शब्दों में समझाना।
  • स्पष्ट और प्रिंटेड पर्चामरीज़ों को उनकी बीमारी, उपचार की जानकारी और दवाओं के सेवन की विधि स्पष्ट, प्रिंटेड रूप में दी जाती है, जिससे वे अपनी बीमारी के बारे में सही जानकारी रख सकें।
  • ज़रूरत के अनुसार सीमित दवाएँक्लिनिक में अनावश्यक मल्टीविटामिन, बायोटिन, एंटीऑक्सीडेंट या अन्य सप्लीमेंट्स नहीं लिखे जाते हैं। केवल वही दवा दी जाती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए वास्तव में आवश्यक हो।
  • अनावश्यक कॉस्मेटिक से बचावयह दुनिया की एकमात्र चर्म क्लिनिक है जहाँ मरीज़ों के माँगने पर भी फ़ेसवॉश नहीं मिलता है।
  • न्यूनतम दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएँनागरथ स्किन केयर में उच्च गुणवत्ता की दवाइयाँ न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनकी मात्रा और फ़ॉर्मूला आप स्वयं ऑनलाइन भी जाँच सकते हैं।
  • स्टेरॉयड और क्रीम के प्रति जागरूकताबिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड युक्त मलहम या क्रीम लगाने से दाद और त्वचा को होने वाले नुकसान के प्रति मरीज़ों को विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।

विशेषज्ञता

  • त्वचा एवं यौन रोग
  • कुष्ठ रोग
  • दाद, कच्छ दिनाय, सेहुआ
  • मुँहासे एवं झाईयाँ
  • बालों का झड़ना
  • ऐलर्जी एवं पित्ती
  • मुख की त्वचा के रोग
  • गुप्त रोग (STD)
  • लेज़र उपचार

मरीज़ डॉ. नागरथ को क्यों चुनते हैं

  • सही निदान, साफ़ भाषा मेंबीमारी क्या है, क्यों हुई और इलाज कितने दिन का है — सब समझाकर बताया जाता है।
  • ज़रूरत भर की दवाबिना ज़रूरत के स्टेरॉयड या भारी दवाइयाँ नहीं लिखी जातीं।
  • तीन शहरों में उपलब्धगोरखपुर, देवरिया और कसया — हर सप्ताह तय दिनों पर।
  • पूरी गोपनीयतागुप्त और संवेदनशील समस्याओं की जाँच और सलाह पूरी निजता के साथ।

क्लिनिक विज़िट कैसे होती है

  1. ओ.पी.डी. के दिन सुबह आएँदेवरिया और कसया में एक दिन में सीमित मरीज़ देखे जाते हैं। गोरखपुर के लिए 63871 38688 पर WhatsApp करके पहले से नंबर लगवा सकते हैं।
  2. अपने कागज़ साथ लाएँपुरानी पर्ची, अभी चल रही दवाइयाँ या मलहम, पहले लगाए गए मलहम (या उनकी फ़ोटो) और जाँच रिपोर्ट।
  3. जाँच, पर्ची और अगली विज़िटडॉक्टर साहब त्वचा देखकर पर्ची लिखते हैं और बताते हैं कि कब दोबारा दिखाना है।

MD

त्वचा रोग में स्नातकोत्तर

3

शहरों में हर सप्ताह ओ.पी.डी.

039984

मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन

योग्यता एवं अनुभव

शिक्षा, पंजीकरण और अनुभव।

शिक्षा

  • MBBSबी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
  • M.D. — Dermatologyपी.जी.आई., चंडीगढ़

पंजीकरण

  • मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन नं. 039984उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल

अनुभव

  • 30 वर्षों का क्लिनिकल अनुभव

रोग व उपचार

त्वचा, बाल और ऐलर्जी — हर उम्र के लिए।

नीचे वे समस्याएँ हैं जिनके लिए मरीज़ सबसे ज़्यादा आते हैं। आपकी समस्या इस सूची में न हो, तब भी आप दिखा सकते हैं।

चर्म रोग

दाद–दिनाय (फंगल इन्फेक्शन), एक्ज़िमा, सोरायसिस, सफ़ेद दाग, मुँहासे और चेहरे की झाईयाँ

बालों के रोग

बालों का झड़ना, रूसी, गंजापन (एलोपेसिया) और सिर की त्वचा की समस्याएँ

ऐलर्जी

पित्ती, खुजली, चकत्ते, किसी चीज़ के संपर्क से होने वाली ऐलर्जी और मौसमी ऐलर्जी

कुष्ठ रोग

समय पर पहचान और पूरा उपचार — सही इलाज से कुष्ठ पूरी तरह ठीक हो जाता है

मुख रोग

मुँह के छाले, होंठों की समस्याएँ और मुख की त्वचा से जुड़े रोग

गुप्त रोग

पूरी गोपनीयता के साथ जाँच, सलाह और उपचार — बिना झिझक दिखाएँ

लेज़र उपचार

फ्रैक्शनल CO₂ लेज़र — मुँहासे और चेचक के दाग के लिए · डायोड लेज़र — अनचाहे बालों से छुटकारा

देवरिया (नरेश नागरथ क्लिनिक): फ्रैक्शनल CO₂ और डायोड · गोरखपुर (अपोलो क्लिनिक): फ्रैक्शनल CO₂

जन उपयोगी संदेश

डॉक्टर साहब की ज़ुबानी।

तीन छोटे वीडियो जिनमें डॉ. नागरथ आम गलतियों और सही देखभाल के बारे में बताते हैं। क्लिनिक आने से पहले ज़रूर देखें।

दाद–दिनाय: बाज़ार के मलहम क्यों नुकसान करते हैं

स्टेरॉयड मिले मलहम दाद को फैलाते और ज़िद्दी बनाते हैं।

YouTube पर देखें

चेहरे की देखभाल के ज़रूरी निर्देश

मुँहासे और झाईयों में क्या करें, क्या न करें।

YouTube पर देखें

बालों की देखभाल

झड़ते बालों के लिए सही आदतें और कब डॉक्टर को दिखाएँ।

YouTube पर देखें

सामान्य प्रश्न

क्लिनिक आने से पहले।

जो बातें मरीज़ हमसे सबसे ज़्यादा पूछते हैं।

क्या अपॉइंटमेंट लेना ज़रूरी है?
  • देवरिया एवं कसया — ओ.पी.डी. के दिन सुबह क्लिनिक आएँ। एक दिन में सीमित मरीज़ों को ही देखा जाता है, नंबर फ़ुल होते ही नंबर लगाना बंद कर दिया जाता है।
  • गोरखपुर — 63871 38688 पर अपनी डिटेल्स WhatsApp करके नंबर पहले से लगवा सकते हैं।
  • ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा जल्द शुरू होगी, तब आप पहले से समय चुन सकेंगे।
अपने साथ क्या लाना चाहिए?

पुरानी पर्ची, अभी चल रही दवाइयाँ या मलहम, इसके साथ पूर्व में लगाए गए मलहम (या उनकी फ़ोटो) और कोई जाँच रिपोर्ट हो तो वह। पुराने मरीज़ पिछली तारीख़ वाली पर्ची ज़रूर लाएँ — इससे इलाज का इतिहास समझना आसान होता है।

क्या फ़ोन या वीडियो कॉल पर परामर्श मिलता है?

नहीं। त्वचा की सही जाँच के लिए डॉक्टर साहब मरीज़ को सामने देखना ज़रूरी मानते हैं।

दवाइयाँ कहाँ से मिलेंगी?

क्लिनिक की पर्ची किसी भी मेडिकल स्टोर पर चलती है। दूर के मरीज़ों के लिए दवा कूरियर की सुविधा है — व्हाट्सएप 96951 05922 पर पर्ची भेजकर पूछें।

दवा से रिएक्शन होने पर क्या करें?

दवाइयों को बंद करके 92361 93710 पर अपनी परेशानी WhatsApp करें और डॉक्टर से मिलें।